बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गरीबों की मदद के बाद अब क्वारेंटाइन सेंटर के श्रमिकों की सेवा में जुटे मनोज उपाध्याय, श्रमिकों के बीच बांटे विशेष भोजन का पैकेट

गरीबों की मदद के बाद अब क्वारेंटाइन सेंटर के श्रमिकों की सेवा में जुटे मनोज उपाध्याय, श्रमिकों के बीच बांटे विशेष भोजन का पैकेट

News4nation desk : कोरोना  को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में काम-धंधा बंद हो जाने की  वजह से दूसरे प्रदेशों में रोजी-रोटी कमाने गए श्रमिक अब अपने  प्रदेश में लौट रहे है। 

इसी कड़ी में बिहार में दूसरे प्रदेशों से श्रमिकों  के बिहार आने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं दूसरे प्रदेश से लौटने  वाले  इन प्रवासी श्रमिकों  को एहतियातन क्वारेंटाइन सेंटर  में  रखा जा रहा है। 

लॉकडाउन के दौरान गरीब और असहाय लोगों  की सेवा में जुटे युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव व शाहाबाद के समाजसेवी मनोज उपाध्याय अब क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती लोगों को भी कई तरह की सुविधा अपने स्तर से उपलब्ध कराने में जुटे है। 

इसी कड़ी में आज उनके द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर के लोगों के लिए विशेष भोजन पैकेट का वितरण किया गया। उनके इस कार्य में सहयोग कर रहे तरारी जदयू के वरिष्ठ नेता अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल डिस्टेंशिंग का पूरा ख्याल रखते हुए दूर दराज से आ रहे मजदूर भाइयों के बीच जदयू नेता मनोज उपाध्याय के सहयोग से बने भोजन पैकेट का वितरण किया गया है। 

उन्होंने बताया कि वैसे तो प्रवासी मजूदरों को लिए सरकार की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है। क्वारेंटाइन सेंटर सीएम  नीतीश   कुमार  के निर्देश पर सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध है। लेकिन इसके  साथ ही मनोज उपाध्याय द्वारा मानवता के नाम  पर इनलोगों  के लिए अपने निजी और सहयोगियों  की मदद से उनके लिए  भोजन का पैकेट और राहत सामग्री उपलब्ध कराया  जा रहा है, ताकि ये लोग अपने  को अकेला न समझें। 

अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के शुरुआती दौर  से ही मनोज उपाध्याय द्वारा असहाय और गरीब लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण लगातार किया जा रहा है। 

Suggested News