बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

50 साल के राजमिस्त्री की हत्या कर अपराधियों ने लाश को चूल्हे में फेंका, इलाके में सनसनी

50 साल के राजमिस्त्री की हत्या कर अपराधियों ने लाश को चूल्हे में फेंका, इलाके में सनसनी

डेस्क... बिहार के शेखपुरा से एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर 50 साल के एक राजमिस्त्री की हत्या कर उसकी लाश को चूल्हे में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह लोगों ने जब यह देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक बिना शादी के एक महिला के साथ रह रहा था, लेकिन दो माह पहले महिला ने उसे घर से भगा दिया था। महिला और उसके बीच अक्सर मारपीट की खबरें आती रहती थी। लोगों का यह भी कहना है कि महिला की 15 साल की बेटी थी, जिस पर वो बुरी नजर रखता था। इसलिए महिला ने उसे भगा दिया था। 

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस उस महिला से भी पूछताछ कर रही जिसके साथ राजमिस्त्री रहता था। 

वहीं, चूलहें में शव मिलने से गांव में सनसनी फैली हुई है। इससे पहले भी शेखपुरा के इसी मोहल्ले के गौशाला रोड में एक महीने पहले भी एक 50 वर्षीय अंडा विक्रेता की लाश पेड़ से लटकी मिली थी। पुलिस अब तक इस मामले का खुलासा भी नहीं कर पाई है। 



Suggested News