बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में प्यार और तकरार के बाद मुहब्बत की हुई जीत, ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी

मुजफ्फरपुर में प्यार और तकरार के बाद मुहब्बत की हुई जीत, ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी

MUZAFFARPUR : प्यार एक ऐसा एहसास है जिसमें ना ही उम्र की कोई सीमा होती है ना मजहब की दीवार होती है। प्यार तो वह चीज है जब हो जाए तो बस हो जाए। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है। जहाँ एक प्रेमी जोड़े के बीच पहले प्यार हुआ, फिर तकरार हुआ। फिर मान मनौव्वल और पंचायत हुई। आखिर अंत मे प्यार की जीत हुई। दोनो परिवार के लोगों के बीच भगवान को साक्षी मान दो युवा प्रेमी विवाह के बंधन में बंधे और गृहस्थ दांपत्य जीवन में प्रवेश कर गए। इसके बाद खुशी खुशी अपने घर को चले गए।  

दरअसल मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की का मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर ओपी क्षेत्र के रहने वाले एक लड़के से  पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन विवाह करने की बात जब सामने आती थी तो युवक शादी से मुकर जा रहा था। शायद वह अपने घर वालों के दवाब के कारण युवती से किए गए वादे से पीछे हट रहा था। दूसरी ओर अपने प्रेम की दीवानी बनी लड़की लड़के की विवशता और अपने प्यार के प्रति अनदेखी को पचा नहीं पा रही थी। 

सूत्रो की माने तो शादी नहीं हो पाने पर एक सप्ताह पूर्व लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और अपने प्रेमी के घर पर ही रहने लगी। यह देख युवती का प्रेमी डर गया और घर वालों के कोप का शिकार बनने के भय से घर छोड़ कर फरार हो गया। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने भी लड़का पक्ष पर शादी के लिए दबाव बनाया। लेकिन लडके के घर वाले ना-नुकुर करते रहे। 

इसके बाद ड्यूटी पर कार्यरत लड़के के पिता को बुलाया गया। और दोनो के परिजनों के उपस्थिति में मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में पंचायत हुई। काफी समझाने बुझाने के बाद लड़का व लडके के परिजन आदर्श विवाह के लिए राजी हो गए। जिसके बाद पंचों के साथ नर्सिंग स्थान पहुंच दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े का आदर्श विवाह कराया। शादी के बाद सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर विदा किया।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट

Suggested News