बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोली अनंत सिंह पत्नी नीलम देवी, महामहिम ने न्याय का दिलाया है भरोसा

राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोली अनंत सिंह पत्नी नीलम देवी, महामहिम ने न्याय का दिलाया है भरोसा

PATNA : जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने आज राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की। मुलकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान नीलम देवी ने कहा कि राज्यपाल महोदय ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। 

उन्होंने कहा है कि मुझसे हो सकेगा मैं आपके लिए करुंगा। आपको न्याय मिलेगा। मुझे महामहिम पर पूरा भरोसा है। 

नीलम देवी कहा कि महामहिम को हमने बताया कि किस तरह से बिहार सरकार मेरे पति विधायक अनंत सिंह और हमें प्रताड़ित कर रही है। हमारे गार्ड को हटा लिया गया है। मेरे उपर जानलेवा हमला का खतरा मंडरा रहा है। 

उन्होंने बताया कि मैने राज्यपाल को कैसे बाढ़ एएसपी लिपि सिंह द्वारा मेरे पति के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है। हाल ही विवेका पहवान के घर में एके 47 लहराया जा रहा था। लेकिन न तो लिपि सिंह वह एके-47 को ढ़ूंढ़ पाई और न ही विवेका पहवान पर एक एफआईआर तक हुआ। 

नीलम देवी ने बताया कि मैने ये सारी बाते राज्यपाल को बताई है। उन्होंने मेरी बातों को ध्यान से सुना है और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। 

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट 

Suggested News