बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रामायण के बाद फिर राम की भूमिका में दिखेंगे अरुण गोविल, अक्षय कुमार की इस फिल्म में करेंगे भगवान का किरदार

रामायण के बाद फिर राम की भूमिका में दिखेंगे अरुण गोविल, अक्षय कुमार की इस फिल्म में करेंगे भगवान का किरदार

MUMBAI : 1987 के टीवी शो रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरुण गोविल बड़े पर्दे पर फिर से श्रीराम के रोल में नजर आने वाले हैं। चर्चा है कि अरुण गोविल ओह माई गॉड- 2 में भगवान राम बनेंगे। गौरतलब है कि OMG 2 का प्रोडक्शन अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार कर रहे हैं, जबकि इसका डायरेक्शन अमित राय कर रहे हैं।

अरुण को राम बनाने के लिए एक्साइटेड थे अक्षय
 एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार फिल्म में अरुण गोविल को भगवान राम बनाने के लिए काफी उत्सुक थे। भगवान राम के रोल के लिए अरुण से ज्यादा फैमिलियर कोई दूसरा चेहरा नहीं है। यह एक ऐसा फैसला था जिसे मेकर्स ने मिलकर लिया है।

पंकज त्रिपाठी होंगे सेंटर में
 'ओह माय गॉड 2' में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी होंगे। पहली फिल्म जहां धार्मिक कट्टरता और अंधविश्वास पर आधारित थी वहीं दूसरी कड़ी भारतीय शिक्षा प्रणाली पर आधारित होगी। बताया जा रहा है कि आगामी 23 अक्टूबर से फिल्म की शुटिंग शुरू हो जाएगी।

श्रीराम की भूमिका पहचाने जाते हैं अरुण गोविल
 अरुण गोविल की पहचान श्रीराम के रूप में देश भर में है। कोरोना काल में रामायण के पुनः प्रसारण ने इस पहचान को और बढ़ा दिया। हालांकि राम के किरदार के लिए वह रिजेक्ट कर दिए थे। वजह थी कि रामानंद सागर को उनकी स्मोकिंग की लत बिलकुल पसंद नहीं आई थी। उनका मानना था कि ऐसी बुरी आदतों वाले व्यक्ति को वह राम कैसे बना सकते हैं लेकिन अरुण ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह इस आदत को छोड़ देंगे। तब भी बात नहीं बनी तो अरुण ने लुक टेस्ट में अपनी मुस्कान का इस्तेमाल किया जो कि काम कर गई और रामानंद सागर उन्हें राम के रोल में साइन करने के लिए मजबूर हो गए।




Suggested News