बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चोट से उबरने के बाद नीरज चोपड़ा ने सीधा खिताब पर लगाया थ्रो, पहली बार भारत के लिए जीती यह ट्रॉफी

चोट से उबरने के बाद नीरज चोपड़ा ने सीधा खिताब पर लगाया थ्रो, पहली बार भारत के लिए जीती यह ट्रॉफी

DESK : राष्ट्रमंडल खेलों में चोट के कारण भाग नहीं ले पाने से निराश गोल्डेन ब्वाय नीरज चोपड़ा ने जोरदार वापसी की है। उन्होंने लुसाने डायमंड लीग मीट का टाइटल जीत लिया है। शुक्रवार को 89.08 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ यह जीत हासिल की है। नीरज यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

विश्व चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

इस खिताबी जीत के साथ ही नीरज ने सात एवं आठ सितंबर को ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग के फाइनल्स में भी जगह बना ली है। यही नहीं उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप 2023 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।


नजदीक भी नहीं पहुंचा कोई दूसरा 

नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में  89.08 मीटर दूर जैवलिन फेंका जिसे छूना दूसरे खिलाड़ियों के लिए मुश्किल बन गया। कोई भी उसके आसपास भी नहीं पहुंचा। इसके बाद नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर थ्रो किया, वहीं तीसरा अटेंप को उन्होंने स्किप किया। फिर चोपड़ा का चौथा प्रयास फाउलकरार दिया गया और पांचवें अटेम्प से उन्होंने दूर रहने का फैसला किया। अपने अंतिम थ्रो में नीरज चोपड़ा ने 80.04 मीटर का निशानालगाया।

 लुसाने डायमंड लीग में टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज्च 85.88 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे जबकि यूएसए के कर्टिस थॉम्पसन 83.72 मीटर के बेस्टथ्रो की बदौलत तीसरे स्थान पर रहे।

तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, डायमंड लीग के फाइलन में बनाई जगह

89.08 मीटर नीरज चोपड़ा के करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। नीरज के करियर के बेस्ट थ्रो की बात करें तो वह 89.94 मीटर है जो उन्होने स्टॉकहोम डायमंड लीग में बनाया था। नीरज चोपड़ा डायमंड लीग का कोई खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। साथ ही वह डायमंड लीग के फाइनल में भी जगह बनाने वाले पहले भारतीय हैं. चोपड़ा से पहले चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा डायमंड लीग मीट के शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय थे.

CWG गेम्स में नहीं खेले थे नीरज

नीरज ने पिछले महीने विश्व चैम्पियनशिप में 88.13 मीटर के थ्रो से ऐतिहासिक रजत पदक जीता था। उस मुकाबले के दौरान ही नीरज को ग्रोइन इंजरी हो गई थी। इसके बाद मेडिकल टीम ने नीरज चोपड़ा को चार-पांच हफ्ते के आराम की सलाह दी थी जिसके बाद उन्होंने बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से हटने का फैसला किया था।


Suggested News