बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना वाली दुल्हन ने फुल मेकअप कर ठग लिए दूल्हे को, पति ने सुहागरात के दिन कहा- कसम खा कर कहो सच क्या है..

पटना वाली दुल्हन ने फुल मेकअप कर ठग लिए दूल्हे को, पति ने सुहागरात के दिन कहा- कसम खा कर कहो सच क्या है..

PATNA : पटना की दुल्हन ने फुल मेकअप करके दूल्हे को ठग लिया है। दुल्हन का काला रंग होने की वजह से दूल्हे ने उसे साइड कर दिया है। जिसके बाद दुल्हन के मेकअप को लेकर थाने में जमकर बवाल हुआ है। दरअसल शादी के बाद सुहागरात के ही दिन दुल्हन का पुरा मेकअप उतर गया। मेकअप के कारण दुल्हन गोरी दिख रही थी, लेकिन अब उसका रंग काला हो गया। फिर क्या था दूल्हे के परिजन दुल्हन का असली चेहरा देखते ही भड़क गये और पटना के महिला थाने में लड़की के परिजनों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को उसके मायके भी भेज दिया। मायके वालों ने कई बार कोशिश किया कि बेटी का घर बसे। बेटी को ससुरालवाले स्वीकार कर ले। लेकिन कई प्रयासों के बावजूद ससुरालवालों ने उसे घर में घुसने तक नहीं दिया। यह मामला पटना के महिला थाना का है। 

बताया जाता है कि पटना के दीदारगंज के रहने वाले लड़के की शादी पटना की लड़की से डेढ़ साल पहले हुई थी। इसी मामले की काउंसेलिंग के लिए गुरवार को दोनों पक्षों के लोगों व लड़का-लड़की को महिला थाने में बुलाया गया था। यहां दोनों पक्ष व खुद लड़का-लड़की आमने- सामने भिड़ गये। जमकर हंगामा हुआ और गाली-गलौज हुई। बहस इतनी तल्ख होने लगी कि मामला बिगड़ने लगा, जिसके बाद पुलिस ने दोनो पक्षों को शांत करवाया और अलग-अलग बैठाया। 

हंगामे के वक्त महिला थानाध्यक्ष थाने में नहीं थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को काउंसेलिंग की अगली तारीख दे दी गयी है। इस दौरान लड़के ने लड़की पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे साथ धोखा किया गया है। लड़की ने पुलिस से कहा कि मैने शादी के बाद ससुराल मे बसने की काफी कोशिश की, लेकिन मुझे शादी के दो दिन बाद ही मायके भेज दिया गया। मेरे परिवार वालों ने काफी समझाया। अब महिला थाने की पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। महिला थाना प्रभारी किशोरी सहचरी ने कहा कि दूसरी काउंसेलिंग में अगर बात नहीं बनी, तो लड़की पक्ष वाले भी केस करेगे।


पटना से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News