बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास, जहानाबाद के बाद अब बांका में भी पुल चोरी, किश्त दर किश्त लोहे का पुल काट ले गया चोर

रोहतास, जहानाबाद के बाद अब बांका में भी पुल चोरी, किश्त दर किश्त लोहे का पुल काट ले गया चोर

Desk. बिहार में रोहतास, जहानाबाद के बाद अब बांका में भी पुल चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बांका में 14 साल पुराना लोहे के पुल को काट-काटकर चोर ले गये। अभी तक पुल का 40 प्रतिशत हिस्सा चोरी कर लिये गये। जानकारी के अनुसार गैस कटर से पुल को किश्त दर किश्त काटकर चोर ले जा रहे हैं। चोरी का यह मामला बांका के चानन प्रखंड स्थित कांवरिया बेली ब्रिज पुल का है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर रोज-रोज पुल का कुछ हिस्सा चोरी कर ले जा रहे हैं। पुल के साइड और फुटपाथ का ज्यादातर हिस्सा गायब हो गया है। इस कारण अब उस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं इस पुल चोरी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी पंचायत प्रतिनिधि या अन्य लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी भी नहीं दी है।

2008 में बना था पुल

कांवड़िया पथ के झाझा और पटनिया को जोड़ने वाले इस पुल का उद्घाटन 2008 में हुआ था। बाढ़ की स्थिति में श्रद्धालुओं को देवघर जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरना पड़ता था। कावड़ियों को एक बड़े पोखर से गुजरना पड़ता था। पोखर के जलस्तर में वृद्धि होने से कई बार बड़े हादसे होते थे। करीब 10 साल से यहां पुल निर्माण की बात चल रही थी। इसके बाद कांवड़ियों की सुविधा को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी ने बेली ब्रिज के तौर पर इसका निर्माण कराया था।

किश्त दर किश्त चोरी

ग्रामीणों ने बताया कावड़ियों को पैदल चलने के लिए मात्र एक यही पुल था। उसके बाद जब से नए कांवड़िया पथ का निर्माण हुआ। इसके बाद बेली ब्रिज पुल पर यातायात बिल्कुल ठप पड़ गया। अब इस पुल पर चोरों की नजर पड़ गई और धीरे-धीरे चोरी करते गए। यह सिलसिला करीब 3 महीनों से चल रहा है, लेकिन किसी ने कहीं शिकायत करने की हिम्मत नहीं की, और ना ही कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि का इस ओर ध्यान गया।

Suggested News