बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीटों के बंटवारे के बाद कांग्रेस डेलिगेशन ने सपा को न्याय यात्रा में शामिल होने का दिया इनविटेशन, साथ दिखेंगे राहुल-अखिलेश

सीटों के बंटवारे के बाद कांग्रेस डेलिगेशन ने सपा को न्याय यात्रा में शामिल होने का दिया इनविटेशन, साथ दिखेंगे राहुल-अखिलेश

LOCKNOW : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से कल कांग्रेस और सपा के गठबंधन की घोषणा होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अजय राय और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के संयोजक पूर्व राज्यसभा सांसद  पी. एल . पुनिया कांग्रेस नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से सपा अध्यक्ष को भेजे गए आमंत्रण पत्र को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को सौंपा , जहां पर राष्ट्रीय प्रवक्ता डस्ब् उदयवीर सिंह भी उपस्थित थे, कांग्रेस द्वारा दिए गए आमंत्रण पर समाजवादी पार्टी की तरफ से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की पुष्टि की गई।

अंशू अवस्थी ने बताया समाजवादी पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने सपा अध्यक्ष के भारत जोड़ने यात्रा में शामिल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा में राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होंगे।

  अंशू अवस्थी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में दिनांक 25 फरवरी को आगरा में टेढ़ी  बगिया स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर शामिल होंगें और भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा के शाहदरा चौराहे से नुनिहाली रोड होते हुए आगरा फोर्ट होते हुए फतेहाबाद रोड के आगे प्रताप पुर चौराहा से ग्वालियर रोड की तरफ से फतेहपुर सीकरी जायेगी।

आमंत्रण पत्र देने गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के संयोजक पी.एल . पुनिया के साथ प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन मनोज यादव, जिला अध्यक्ष लखनऊ वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, प्रवक्ता सचिन रावत, ललन कुमार , राष्ट्रिय कोर्डिनेटर शमीम खान, शामिल रहे।

REPORT - ASIF KHAN


Suggested News