बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद कुमार सर्वजीत को बनाया गया कृषि मंत्री, तेजस्वी यादव को मिला पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार

सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद कुमार सर्वजीत को बनाया गया कृषि मंत्री, तेजस्वी यादव को मिला पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार

PATNA : कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने आज अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया। मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल फागू चौहान को अपनी अनुशंसा भेज दी है। 


इसके बाद सुधाकर सिंह अब राज्य मंत्री परिषद् के सदस्य नहीं रहे। पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत को कृषि विभाग आवंटित किया गया है, जबकि पयर्टन विभाग का अतिरिक्त प्रभार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को दिया गया है।

बताते चलें की सुधाकर सिंह आरजेडी कोटे से मंत्री बनाए गए थे। बिहार में महागठबंधन की सरकार बने अभी दो महीने भी नहीं हुए, जब दूसरे मंत्री ने इस्तीफा दिया है। पिछले कुछ दिनों से वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में थे। सुधाकर सिंह एक बार पहले आरजेडी छोड़कर बीजेपी से भी चुनाव लड़ चुके हैं।  

हालाँकि सुधाकर सिंह के इस्तीफे के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। अफसरशाही को लेकर सुधाकर सिंह ने विवादित बयान दिया था। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार के साथ उनके मनमुटाव की खबर आई थी। वे कैबिनेट की मीटिंग बीच में छोड़कर बाहर चलें गए थे। वहीँ एक बार उन्होंने कहा की उनके विभाग में चोर है और वे चोर के सरदार है। 

Suggested News