बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP विधायक पर हमले के बाद अब पार्टी के जिला कार्यालय में लगाई आग, फर्नीचर और अन्य सामानों को किया आग के हवाले

BJP विधायक पर हमले के बाद अब पार्टी के जिला कार्यालय में लगाई आग, फर्नीचर और अन्य सामानों को किया आग के हवाले

NAWADA : नवादा भाजपा जिला कार्यालय में उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस दौरान पूरे कार्यालय को तोड़फोड़ करते हुए आग के हवाले कर दिया गया। कार्यालय में रखे सभी कागजात एवं 300 कुर्सियां सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि हमला के बाद सभी उपद्रवी फरार हो गये। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना घटनास्थल पर पहुंचकर भाजपा कार्यालय का हाल ले रहे हैं। फिलहाल दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी है। 

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना का कहना है कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण आज यह घटना घटी है। जब जिले में सुबह से ही आंदोलनकारी हंगामा कर रहे थे। इतना ही नहीं सुबह में ही वारिसलीगंज के भाजपा विधायक अरुणा देवी पर भी हमला किया गया था। ऐसे में जिला प्रशासन चौकन्ना क्यों नहीं थी। उन्होंने कहा कि उपद्रवी जानबूझकर भाजपा को निशाना बना रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। 

अग्निपथ नहीं भाजपा का विरोध

संजय कुमार मुन्ना ने बताया कि जिस तरह से भाजपा कार्यालय में आगजनी की गई है, उससे साफ जाहिर है योजना के नाम पर भाजपा को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यालय शहर से पांच किलोमीटर दूर है। फिर भी यहां उपद्रवी पहुंच गए। अगर उन्हें विरोध जताना  है तो शांतिपूर्ण तरीके से करनी चाहिए। लेकिन उनका मकसद कुछ और नजर आ रहा था। उन्होंने पूरे कार्यालय में रखे सारे सामान जला दिये हैं। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है।

वहीं भाजपा जिला कार्यालय जैसे ही सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद पहुंचे वैसे ही भाजपा जिलाध्यक्ष पदाधिकारियों पर बरस गए। जिला प्रशासन को भाजपा नेताओं का कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। आपको बता दें कि सुबह में भी रेलवे क्रॉसिंग के पास वारिसलीगंज के भाजपा विधायक अरुणा देवी पर जानलेवा हमला कर दिया था। हालांकि इस घटना में विधायक बाल-बाल बच गई। जबकि उनकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।






Suggested News