बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह की विधायकी रद्द होने के बाद खाली पड़े मोकामा सीट पर इस समय होंगे उपचुनाव, आ गई बड़ी खबर

अनंत सिंह की विधायकी रद्द होने के बाद खाली पड़े मोकामा सीट पर इस समय होंगे उपचुनाव, आ गई बड़ी खबर

PATNA : विधानसभा से अनंत सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली पड़े पटना जिले के मोकामा विधानसभा सीट पर होनेवाले उप चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि बिहार में होने वाले निकाय चुनाव के साथ ही मोकामा विस के लिए उपचुनाव कराए जा सकते हैं। जिला प्रशासन की तरफ से इसके लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। सिर्फ औपचारिक घोषणा किया जाना शेष है।


जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान कराने के लिए 700 ईवीएम और वीवीपैट मंगाई है। जिनकी फर्स्ट लेवल चेकिंग का काम चल रहा है। जिला प्रशासन के मुताबिक मोकामा विधानसभा में 289 मतदान केंद्र हैं। जहां 2,79,825 मतदाता हैं। वहीं पटना नगर निगम में 1730 मतदान केंद्र पर वोटिंग होनी है। 

बता दें कि मोकामा विधानसभा के राजद के टिकट पर अनंत सिंह ने 2020 के विस चुनाव में जीत हासिल की थी। लेकिन दो माह पहले उन्हें घर में एके47 रखने के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद नियमानुसार अपनी सदस्यता खोनी पड़ी थी। जिसके बाद इस सीट पर उनकी पत्नी के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि सपर अधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है।
 



Suggested News