बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महान गणितज्ञ वशिष्ठ बाबू के निधन के बाद जागा पीयू, नाम पर शोध केन्द्र स्थापित किये जाने का किया एलान

महान गणितज्ञ वशिष्ठ बाबू के निधन के बाद जागा पीयू, नाम पर शोध केन्द्र स्थापित किये जाने का किया एलान

PATNA : महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह अब इस दुनिया में नहीं है। उनके जीते जी तो उनकी सुध नहीं ली गई, लेकिन उनके निधन के बाद अब सभी नींद से जाग गए है। सरकार द्वारा उनकी अंत्येष्ठि जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वहीं अब पटना विश्वविद्यालय की भी नींद टूट गई है। इसके पहले विश्वविद्यालय को भी अपने छात्र के बारे में जानकारी नहीं थी।

शनिवार को वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर साइंस कॉलेज और पटना विश्वविद्यालय के पुस्तकालय भवन में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके नाम पर शोध केन्द्र स्थापित किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना विश्वविद्यालय के कुलपति डा. रास बिहारी सिंह ने की। 

कुलपति ने कहा कि वशिष्ठ बाबू के नाम पर बनने वाले शोध केन्द्र के लिए केन्द्र और राज्य सरकार को पत्र भेजा जाएगा। इस केन्द्र को स्थापित करने में सरकार से मदद ली जाएगी। इस केंद्र के लिए पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केसी सिन्हा ने बिहार सरकार की ओर से सर्वोच्च शिक्षा सम्मान के तौर पर मिली राशि देने की घोषणा की। इन्हें सवा लाख रुपये का पुरस्कार सरकार की ओर से दिया गया था। 

इस संबंध में प्रो. सिन्हा ने बताया कि साइंस कॉलेज के लिए यह गर्व की बात है कि वशिष्ठ नारायण सिंह यहां के छात्र रहे हैं। इस शोध केंद्र के निर्माण में निजी और कॉलेज के स्तर पर जो भी सहायता होगी, हम करेंगे। साथ ही साइंस कॉलेज के शिक्षक, छात्र इस केंद्र को विशिष्ट बनाने की दिशा में हमेशा योगदान करेंगे। इससे पहले 2010 में साइंस कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य प्रो. काशीनाथ ने वशिष्ठ नारायण सिंह को कॉलेज में सम्मानित भी किया था। अब उनकी मूर्ति साइंस कॉलेज के मैथ विभाग के सामने बनाई जाएगी। 

Suggested News