बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति की मौत के बाद बहू ने दहेज प्रताड़ना का किया था केस, इन अजीबोगरीब शर्तों पर किया सुलह

पति की मौत के बाद बहू ने दहेज प्रताड़ना का किया था केस, इन अजीबोगरीब शर्तों पर किया सुलह

News4nation desk : एक महिला ने प्रेम विवाह किया था। शादी के छह साल बाद उसके पति की मौत हो गई। पति की मृत्यु के बाद अपने एवं बच्चे का हक मांगने लगी। ससुराल वाले नहीं माने तो उसने महिला संगठनों की मदद ली। इसके बाद दहेज प्रताड़ना का केस किया गया था। वहीं महिला ने इन शर्तों के साथ अपना केस वापस ले लिया। मामला झारखंड की राजधानी रांची की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति की मृत्यु के बाद दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 2018 में ससुर समेत ससुराल के पांच सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

केस दर्ज होने के बाद जांच अधिकारी ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद महिला ने 12 मांगों की सूची पेश की और कहा कि यह मांगे पूरी होंगी, तभी वह मुकदमा वापस लेगी। 

मांगों की सूची में पहले नंबर पर मासिक खर्च और दूसरे नंबर पर एंड्रॉयड मोबाइल था। शर्त थी मोबाइल 10 हजार से अधिक का होना चाहिए। दो साल बाद नया मोबाइल मिले। इसके साथ ही कहीं आने-जाने में पाबंदी नहीं होनी चाहिए' खाना, कपड़ा, घर आदि की व्यवस्था' बच्चे को ससुर अच्छी जगह पढ़ाएंगे' जब तक घर की व्यवस्था नहीं होती, तब तक बीच वाले कमरे में रहेगी। घर की बड़ी बहू होने के नाते उसे उसका सम्मान मिले।

बताया जा रहा है कि ससुराल वालों ने उसकी सारी शर्तों को मंजूर कर लिया।  जिसके बाद महिला ने केस वापस ले लिया। महिला ने कहा कि उसने तनाव में मुकदमा किया था।


Suggested News