बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवविवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने पति, सास और ससुर को किया गिरफ्तार

नवविवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने पति, सास और ससुर को किया गिरफ्तार

SUPAUL : जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लालबिहारी खूंट वार्ड 9 में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की शादी चार महीने पूर्व हुई थी। घटना के संदर्भ में मृतका की सास मीरा देवी ने बताया गया कि रात के लगभग एक बजे देवर की पत्नी जगी तो देखा कि पुतोहू रिंकू देवी के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ है। जिसे देखते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे घर के लोगों की नींद खुली तो देखा की रिंकू देवी के गले मे फंदा लगा हुआ है। आनन -फानन में उसे त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया,जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति सरोज कुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार की होनेवाली शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने गए हुए थे। रात होने की वजह से अपने रिश्तेदार के यहां रुक गए थे। रात करीब एक बजे फोन पर इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव लौटे और पत्नी को लेकर त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया है। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ.उमेश कुमार मंडल ने कहा कि मृतका के गले में फांसी लगने के निशान हैं। वहीँ इस मामले में मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का गंभीर आरोप ससुराल पक्ष के लोगो पर लगाया है। 

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया हैं। साथ ही मामले की जांच में जुट गई हैं। मृतका ने खुद फांसी लगा आत्महत्या की है या फिर इसकी हत्या की गई है। यह जांच का विषय है। फ़िलहाल पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच में जुट गई है। इस बीच मृतका के मायके वालों द्वारा की गई लिखित शिकायत के बाद त्रिवेणीगंज थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में जुटी त्रिवेणीगंज पुलिस  ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, सास व ससुर को हिरासत में ले लिया है। उनसे घटना को लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक मृतका तीन महीने की गर्भवती थी। इन दर्दनाक घटनाओं को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों का कहना है कि चार महीने पूर्व ही शादी हुई और मृतका रिंकू देवी ने आत्महत्या क्यों कि यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बाबत थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पति ,सास व ससुर को हिरासत में है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट

Suggested News