बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिक्षक की बेटे की हत्या के बाद शव को उसी के घर में लटका दिया, मचा कोहराम

शिक्षक की बेटे की हत्या के बाद शव को उसी के घर में लटका दिया, मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर... जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के सहवाजपुर गांव में शिक्षक के बेटे की हत्या कर शव को उसी के घर में लटका देने की वारदात सामने आई है। मृतक अभिषेक आनंद का शव मकान के सीढ़ी घर में फंदे में लटका पाया गया। मृतक का हाथ-पैर बंधा हुआ था। गले में प्लास्टिक की रस्सी बांध कर मात्र चार फीट की उंचाई पर लटकाया हुआ था। घर के पीछे का दरवाजा खुला था। शव देखते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। 

परिजनों के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर अहियापुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। मृतक के पिता दयाशंकर शाही शिक्षक हैं। अभिषेक बीटेक की पढ़ाई करके आगे गेट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मूल रूप से यह परिवार हथौड़ी थाना के बलुआहा ढ़ाला रहने वाला है। दयाशंकर शाही ने बताया है कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। वे स्कूल गए थे और मां-बहन डॉक्टर के पास शहर गए थे। जब मां-बहन लौटे और दरवाजा खोला तो सामने का दृश्य देख सन्न रह गए। बहन ने मोबाइल पर पिता को सूचना दी।

शाही ने बताया है कि मुहल्ले के जमीन कारोबारी से उनका विवाद हुआ था और उसने देख लेने की धमकी दी थी। एक-दो दिनों से वे घर की भी रेकी कर रहे थे। मौका मिलते ही उनके बेटे की हत्या कर शव फंदे में लटका दिया। मामला इतना गंभीर होने लगा कि सिटी एसपी राजेश कुमार और नगर डीएसपी राम नरेश भी पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। इस बीच स्थानीय लोगों ने सिटी एसपी से अविलंब कार्रवाई करने की मांग किया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया है कि अहियापुर थानेदार को मृतक के पिता के बताए बिंदुओं पर छानबीन करने का आदेश दिया गया है। जल्द की मामले की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

Suggested News