बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद तेजस्वी मैदान से बाहर तो जीतनराम मांझी सरकार के खिलाफ हुए आक्रामक

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद तेजस्वी मैदान से बाहर तो जीतनराम मांझी सरकार के खिलाफ हुए आक्रामक

PATNA : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद बिहार में महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राजद हताशा में है। पार्टी के नेता तेजस्वी यादव करीब 25 दिनों से गायब हैं। उनकी गैरमौजूदगी में राजद कुछ कर नहीं पा रही है। इधर महागठबंधन की छोटी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने नीतीश सरकार को सभी मोर्चों पर फेल बताकर आंदोलन की शुरूआत कर दी है।

बिहार की गिरती कानून-व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर पूर्व सीएम जीतनराम मांझी आज सड़क पर उतरेंगे।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) ने गिरती स्वास्थ्य, विधि व्यवस्था, राज्य में बढ़ते अपराध, महिला उत्पीड़न सहित विभिन्न जनसमस्याओं के मुद्दों को लेकर आंदोलन का एलान किया है। 

आज पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल हम के द्वारा एक दिवसीय विशाल महाधरना का कार्यक्रम है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी भी शामिल होंगे।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News