बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शीतलहर बढ़ने के बाद केके पाठक ने बदली स्कूलों की टाइमिंग, अब इतने बजे से विद्यालय आएंगे छात्र, जानें शिक्षकों को कितने बजे आना होगा स्कूल

शीतलहर बढ़ने के बाद केके पाठक ने बदली स्कूलों की टाइमिंग, अब इतने बजे से विद्यालय आएंगे छात्र, जानें शिक्षकों को कितने बजे आना होगा स्कूल

PATNA : बिहार में बीते एक सप्ताह से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में बिहार के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव की मांग की जा रही थी। अब शिक्षा विभाग के आदेश पर स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। हालांकि स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का यह आदेश फिलहाल कोशी प्रमंडल के तीन जिलों के लिए जारी किया गया है। 

शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के द्वारा सभी प्रमंडल आयुक्त को यह निर्देश दिया था कि शीतलहरी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग को लेकर आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। जिसके बाद कोशी प्रमंडल आयुक्त ने तीन जिलों सहरसा, मधेपुरा और सुपौल के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार कक्षा 01 से कक्षा 08 तक 10:00 बजे पूर्वा० से 03:30 बजे अप० तक तथा कक्षा 09 से कक्षा 12 हेतु 09:30 बजे पूर्वा० से 04:00 बजे अप० तक संचालित किया जाएगा। कक्षा 03 से कक्षा 08 तक के छात्रों हेतु संचालित मिशन दक्ष एवं कक्षा 09 से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए संचालित विशेष कक्षा भी अनिर्वाय रूप से उपरोक्त अवधि में ही सम्पन्न करा लिया जाय। यह आदेश 31 जनवरी तक लागू रहेगा।

शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत

स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव सिर्फ छात्रों के लिए किया गया है। शिक्षकों को कोई राहत नहीं दी गई है। जारी आदेश के अनुसार पूर्व की तरह सभी शिक्षक सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक स्कूल में मौजूद रहेंगे। 


Suggested News