बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग के बाद अब शरद यादव की बारी : दिल्ली का बंगला खाली करने का आज अंतिम दिन, बिहार के इस मंत्री के नाम पर हो चुका है आवंटित

चिराग के बाद अब शरद यादव की बारी : दिल्ली का बंगला खाली करने का आज अंतिम दिन, बिहार के इस मंत्री के नाम पर हो चुका है आवंटित

NEW DELHI : जमुई सांसद चिराग पासवान के बाद आज एक बार फिर से बिहार के एक बड़े नेता को दिल्ली का अपना बंगला खाली करना पड़ेगा। बात पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू के संस्थापकों में शामिल रहे शरद यादव की हो रही है। जिनकी राज्यसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद आज उन्हें दिल्ली के 7-तुगलक रोड स्थित बंगले को खाली करना होगा। बंगले को खाली करने की मियाद का आज आखिरी दिन है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था निर्देश

शरद यादव 7 तुगलक रोड स्थित बंगले में पिछले 23 साल से रह रहे थे। यहीं पर रहते हुए उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। सांसद भी रहे। अपनी राजनीति का एक लंबा वक्त उन्होंने इस बंगले में बिताया है। लेकिन राज्यसभा की सदस्यता समाप्त होने के बाद उन्हें कई बार बंगले को खाली करने के लिए कहा गया। लेकिन बंगले की खाली करने से बचने के लिए वह कोशिश में लगे रहे। इस बीच बंगले को खाली कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। जहां से कोर्ट ने शरद यादव के खिलाफ में फैसला सुनाया और उन्हें 31 मई तक बंगले को खाली करने के आदेश दिए थे।

अब पशुपति पारस को मिलेगा यह बंगला

23 साल तक जिस बंगले में शरद यादव रहते आए। अब उस बंगले को दूसरे केंद्रीय मंत्री के नाम पर आवंटित कर दिया गया है। यह मंत्री भी शरद यादव के लिए अंजान नहीं है। बताया गया कि शरद यादव के बंगले को अब केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के नाम पर आवंटित कर दिया गया है।  शरद यादव के बाद वो इस बंगले में शिफ्ट होंगे।

बंगले से जुड़ी अपनी यादों को करेंगे साझा

बताया जा रहा है बंगला खाली करने से पहले शरद यादव एक प्रेसवार्ता भी करनेवाले हैं। जहां वह बंगले से जुड़े अपनी पुरानी यादों को साझा कर सकते हैं।


Suggested News