बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मूसेवाला के मर्डर के बाद सलमान खान की जान को खतरा बढ़ा, बढ़ गई दबंग की सुरक्षा, मुम्बई पुलिस हुई अलर्ट

मूसेवाला के मर्डर के बाद सलमान खान की जान को खतरा बढ़ा, बढ़ गई दबंग की सुरक्षा, मुम्बई पुलिस हुई अलर्ट

DESK.पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद बॉलीवुड के दबंग सलमान खान सुरक्षा के कड़े घेरे में रहेंगे। मुंबई पुलिस ने एक सीक्रेट इंटेल के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। अब सलमान जहां भी जाएंगे उनके साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी तो रहेगी ही, साथ ही मुंबई पुलिस के आधा दर्जन जवान भी उनके साथ रहेंगे। बता दें कि मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस गैंग ने ही कुछ साल पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी को देखते हुए उनकी सिक्योरिटी को बढ़ाया गया है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, मूसेवाला की हत्या के बाद हमने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस के जवान उनके अपार्टमेंट के आसपास हर वक्त मौजूद रहेंगे। ताकि लॉरेंस गैंग किसी तरह की कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके। आला अफसर भी इसको लेकर लगातार इनपुट ले रहे हैं। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।

सलमान खान पर काले हिरण की हत्या का आरोप है। राजस्थान का विश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है। सलमान के खिलाफ केस भी विश्नोई समाज ही लड़ रहा है। लॉरेंस बिश्नोई भी इसी समाज से आता है। यही कारण है कि उसने सलमान खान की हत्या का प्लान बनाया था। साल 2018 में जब सलमान खान इसी मामले की सुनवाई के लिए जोधपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ग्रामीण न्यायालय में पेश हुए थे। तब बिश्नोई ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि उन्हें जोधपुर में जान से मार दिया जाएगा।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की पूरी प्लानिंग बना ली थी। उसी के गैंग के मेंबर संपत नेहरा ने अभिनेता के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। हालांकि वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाया था। वह वारदात को अंजाम देता, उससे पहले ही हरियाणा पुलिस की एक टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी पूरी प्लानिंग फेल हो गई।


Suggested News