बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंजाबी सिंगर की हत्या के बाद अब एक्टर सलमान खान को भी मिली धमकी, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पंजाबी सिंगर की हत्या के बाद अब एक्टर सलमान खान को भी मिली धमकी, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Desk. पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद अब जाने माने एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी मिली है। मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाबी सिंगर की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। बताया जा रहा है कि जिस गैंगस्टर का मूसेवाला की हत्या में नाम आया था, उसी ने सलमान को पहले भी हत्या की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने इसी के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया था।

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के नाम किसी अनजान शख्स ने धमकी भरा लेटर भेजा है। जानकारी के अनुसार एक धमकी भरे लेटर को रविवार को बांद्रा के एक बैंडस्टैंड में पाया गया। इस लेटर में सलीम और सलमान को धमकी दी गई है। लेटर सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिला था, जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं।  

पंजाबी सिंगर की हत्या

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पिछले महीने गोलियों से हत्या कर दी गई थी। पंजाब के मनसा के जवाहरके गांव के पास कुछ अनजान लोगों ने सिद्धू का सीना गोलियों से छलनी कर दिया था। उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन सिंगर को डॉक्टर बचा नहीं पाए। सिद्धू की मौत का आरोप गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर है। बिश्नोई ने सलमान खान को साल 2018 में धमकी भी दी थी।

Suggested News