बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अनंत सिंह की बाढ़ कोर्ट में हुई पेशी, समर्थकों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अनंत सिंह की बाढ़ कोर्ट में हुई पेशी, समर्थकों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

PATNA : मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनके करीबी लल्लू मुखिया को  2 दिनों की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज बाढ़ कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर के समीप जुटे उनके समर्थकों द्वारा अनंत सिंह जिन्दाबाद के नारे लगाए गए। 

अनंत सिंह और उनके करीबी लल्लू मुखिया जैसे ही कैदी वैन से बाहर निकले उनके समर्थक छोटे सरकार जिंदाबाद और लल्लू मुखिया जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। 

बता दें कि वहीं अनंत सिंह के पैतृक आवास से एके-47 बरामद हुआ था। जिस मामले में विधायक ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसके बाद पटना पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लाकर बाढ़ कोर्ट में पेश किया था। बाढ़ कोर्ट में पेशी के बाद अनंत सिंह को बेउर जेल भेज दिया गया था।

पुलिस ने कोर्ट में अनंत सिंह के रिमांड की अर्जी दी थी। जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने दो दिनों की रिमांड की अनुमति दी थी।

वहीं लल्लू मुखिया पर पंडारक के कुख्य़ात मुकेश सिंह और भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इसी मामले में अनंत सिंह का ऑडियो भी वायरल हुआ था। बता दें उस वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद पटना पुलिस ने अनंत सिंह के आवाज की FSL सैंपल ली थी।

कोर्ट ने अनंत सिंह और लल्लू मुखिया  दो दिनों का पुलिस रिमांड पर थे। आज दोनो दो दिन पूरा होने के बाद दोनो को कोर्ट में पेश किया गया। 

बाढ़ से विकास कुमार की रिपोर्ट

Suggested News