बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में दिल दहला देनेवाली वारदात, रेप के बाद तीन सगी बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

बांका में दिल दहला देनेवाली वारदात, रेप के बाद तीन सगी बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

बांका से दिल दहला देनेवाली वारदात सामने आयी है। एक साथ तीन बहनों को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला गया है। बताया जा रहा है कि कटोरिया थाना इलाके के कादरा गांव में एक मां के अवैध संबंध की सजा उसकी तीन बेटियों को मिली। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस की माने तो लड़कियों की निर्मम हत्या से पहले उनके साथ दुष्कर्म भी किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आरोपी के पिता का नाजायज संबंध मृत तीनों बहनों की मां के साथ था। इसी से बौखलाकर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इस कत्लेआम से पर्दा उठ पायेगा। 

AFTER-THE-RAPE-THREE-SISTERS-​​WERE-KILLED-BY-AXE2.jpg

स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में कोई नहीं था और रात में तीनों बहनें सो रही थीं। इसी बीच देर रात कुछ लोग घर में घुसे और तीनों की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर कर दी। पुलिस को मौका-ए-वारदात से कुल्हाड़ी, कुदाल व अन्य आपत्तिजनक सामान मिले हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर बताया कि तीनों लड़कियों के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। लोग अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। एसपी चंदन कुशवाहा ने वारदात की पुष्टि की है और कहा है कि जल्द ही वारदात में शामिल सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया जायेगा।    


Suggested News