बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद सीएम नीतीश से मिले डिप्टी सीएम तेजस्वी, गरमाई बिहार की सियासत

मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद सीएम नीतीश से मिले डिप्टी सीएम तेजस्वी, गरमाई बिहार की सियासत

पटना. बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है। इस बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी, सीएम नीतीश से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां दोनों के बीच मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर दोनों में चर्चा हुई है।

दरअसल, सुधाकर सिंह ने जब से मंत्री पद संभाला तब से ही वे लगातार सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान साफ तौर पर अपने कृषि विभाग को लेकर कहा था कि यहां कई चोर हैं। वे भी चोर हैं, उनके ऊपर भी कई चोर हैं और चोरों का सरदार भी है। इस पर उन्होंने बाद भी दोहराया कि वे अपनी बातों पर कायम हैं। उनके विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने यह टिप्पणी की थी।

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार को सत्ता संभाले दो महीने भी नहीं हुआ और सरकार के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। पहले कानून मंत्री रहे कार्तिक सिंह और अब कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे पर भाजपा ने नीतीश सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। इस्तीफे के बाद भाजपा नेता सुशील मोदी का ट्वीट आया। उन्होंने लिखा, 'दूसरे ओवर यानी 2 माह के भीतर दूसरा विकेट गिरा, अभी नीतीश कुमार की और फ़ज़ीहत होना बाक़ी। 

दरअसल, सुधाकर सिंह के इस्तीफे की घोषणा जब रविवार को उनके पिता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की तो उन्होंने कई ऐसी टिप्पणी की जो दिखाता है कि अब भी दोनों दलों के बीच कुछ दूरियां बनी हुई हैं। जगदानंद सिंह ने कहा कि उनके बेटे मंत्री बनने के बाद भी मंडी कानून का मुद्दा उठा रहे हैं। वे किसानों के हित से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन सिर्फ मुद्दे उठाने से नहीं होगा बल्कि उसके लिए त्याग भी करना होगा। देश के किसानों और जवानों की भूमिका को कभी भी नकारा नहीं जा सकता है। इसलिए किसानों के हित में सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।


Suggested News