बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में मनचलों का राज, जहानाबाद, कैमूर, के बाद मोतिहारी में प्रेमी युगल से मारपीट, वीडियो वायरल

बिहार में मनचलों का राज, जहानाबाद, कैमूर, के बाद मोतिहारी में प्रेमी युगल से मारपीट, वीडियो वायरल

EAST CHAMPARN :  प्रदेश में प्रेमी युगल के साथ मारपीट और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहानाबाद, गया सासाराम और कैमूर के बाद अब मोतिहारी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मोतिहारी में  साथ जा रहे एक लड़की और  लड़का का  वीडियो वायरल हुआ है। 


<iframe width="100%" height="auto" src="https://www.youtube.com/embed/4zFMPmQVTZA" frameborder="0" allow="autoplay; encrypted-media" allowfullscreen></iframe>

वीडियो में गांव के कुछ युवक दोनों को पकड़ कर मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो में कुछ लड़के एक लड़की और एक लड़के को घेरकर उसके साथ अभद्र व्यवहार मारपीट और गाली गलौज कर रहे है। वहीं कुछ लड़के इस घटना का वीडियो बना रहे है। वीडियो में जो आवाज आ रही है उसके अनुसार ये असामाजिक तत्व अपने को समाज सुधारक बता रहे हैं। इस पूरे प्रकरण में लड़की के पिता को ब्लैकमेल किये जाने की बात भी सामने आई है। 

AFTER-THE-RULE-OF-MANCHAL-IN-BIHAR-SASARAM-KAIMUR-MOTIHARI-MOTILAL-VIDEO-VIRAL-IN-MOT4.jpg

बताया जा रहा है कि बदमाशो ने लड़की के पिता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की। जब लड़की के पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो बदमाशो ने वीडियो को सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले को लेकर लड़की के पिता ने बदमाशो की डर से थाने में मामला दर्ज न कराकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

बताते चले कि इससे पहले  जहानाबाद, गया, कैमूर और सासाराम में मनचलों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। जहानाबाद में जहां गांव के कुछ लड़को ने एक लड़का और लड़की को पकड़ मारपीट और छेड़खानी कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वहीं कैमूर जिले में एक शादीशुदा महिला के साथ मनचलों छेड़खानी करते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया था। 

Suggested News