बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

GANGA में जहाज के फंसने के बाद बिहार - झारखंड के बीच नदी में यात्रा करने पर लगी रोक, परेशान हो रहे लोग

GANGA में जहाज के फंसने के बाद बिहार - झारखंड के बीच नदी में यात्रा करने पर लगी रोक, परेशान हो रहे लोग

KATIHAR : झारखंड के साहिबगंज से कटिहार बिहार के मनिहारी गंगा घाट आने के दौरान एक मालवाहक जहाज अनियंत्रित हो जाने से जहाज में सवार छह गिट्टी लदे ट्रक गंगा नदी में समा गया था,एक हफ्ता पहले हुए इस हादसे को पहले तो घटनास्थल को लेकर दो राज्य के प्रशासन उलझा रहा,आखिरकार जब चार डूबे हुए ट्रक और दो शव कटिहार के मनिहारी गंगा इलाके से निकला तब जा कर कटिहार प्रशासन मृतक ट्रक ड्राइवर के पिता के बयान पर मनिहारी थाना में जहाज चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू किया है।

 लेकिन इस बीच अब लंबी दूरी, अधिक भाड़ा और अधिक समय से बचने के लिए हर दिन इस जलमार्ग को होकर बिहार-झारखंड की दूरी तय करने वाले लोगों सामने नई परेशानी हो रहा है, हादसे के बाद से दो राज्य के प्रशासन जहाज परिचालन ही रोक कर रखा है जिसमें काम के सिलसिले में हर दिन इस जलमार्ग होकर यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,लोग कहते हैं निश्चित तौर पर यात्रियों की सुरक्षा बेहद अहम हैं लेकिन इसके लिए अगर यात्री सेवा  ही बंद कर दिया जाए तो यह कहां का है इंसाफ है।

 

बड़े जहाज छोड़कर अब छोटे नाव में करना पड़ रहा है सफर

फिलहाल स्थिति है कि दोनों राज्यों के प्रशासन ने बड़े जहाजों के आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। जिसका फायदा छोटे नाव वालों को हो रहा है। यह नदी पार कराने के लिए अधिक पैसे वसूल कर रहे हैं, बल्कि नाव पर अधिक संख्या में लोगों के बैठने के कारण नदी में इनके डूबने की संभावना भी काफी अधिक बनी रहती है। लोग चाहते हैं कि जल्द पुनः फेरी सेवा चालू हो ताकि हर दिन जान जोखिम में डालकर छोटे नाव से मजबूरी के सफ़र से बचा जा सके।

वही कटिहार एसपी ने कहा कि मनिहारी थाना में दर्ज मामले के आधार पर आगे मामले की जांच किया जा रही है।


Suggested News