बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में सर्पदंश के बाद जिन्दा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा किसान, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

नालंदा में सर्पदंश के बाद जिन्दा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा किसान, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

NALANDA : बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटना बढ़ गई है। जिले में हर दिन दर्जनों लोग इसका शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज एक सर्पदंश का शिकार किसान सदर अस्पताल में टिफिन में बंद कर जिंदा सांप लेकर पहुंच गया। डॉक्टर द्वारा कौन सा सांप काटा पूछने पर किसान ने टिफिन खोलकर जिंदा सांप दिखा दिया। कर्मियों ने जब सुना की मरीज साँप लेकर अस्पताल पहुंचा है। यह सुन साँप देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 


परबलपुर थाना इलाके के लड़ुआरी निवासी जयराम यादव ने बताया की वह खेत में आरी बना रहा था। इसी दौरान पानी पीने के लिए चापाकल पर गया। जहां साँप ने उन्हेें काट लिया। वहीँ पीड़ित के भतीजे बब्लू कुमार ने बताया की इलाज के दौरान डॉक्टर पूछते हैं कि कौन सा सांप काटा है। इस कारण वह सांप को पकड़ ले आएं हैं।

इसी तरह बिहार थाना क्षेत्र के उपरावां गांव में जलावन लाने के दौरान महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। महिला कुंदन कुमार की पत्नी नीरू देवी है। परिजन ने बताया की सुबह में खाना बनाने के लिए जलावन लाने गई थी। इसी दौरान वह सर्पदंश की शिकार हो गई।

इसके बाद परिजन उसे इलाज कराने के बजाय झाड़-फूंक कराने लेकर चले गए। जहां दोपहर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद दोनों मरीज की हालत ठीक हैं। अब किसान की हालत खतरे से बाहर हो गई।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News