बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में शादी के दो महीने बाद पत्नी ने किया बड़ा कांड, पति बोला- किसी और से चल रही थी सेटिंग

पटना में शादी के दो महीने बाद पत्नी ने किया बड़ा कांड, पति बोला- किसी और से चल रही थी सेटिंग

पटना. राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसके बारे में जानकर हर कोई सकते में है। दरअसल, पटना की शादीशुदा महिला रुपए और सोने के गहने लेकर अपने आशिक के साथ फरार हो गयी है। अब पीड़ित पति पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी रात-रातभर अपने गांव के बॉयफ्रेंड से मोबाइल पर बात करती थी। ये मामला पटना के नौबतपुर थाना का है।

जानकारी के अनुसार नौबतपुर के रौनिया निवासी लालदेव यादव का पुत्र सत्या नंद की मनेर के रेवालीला टोला निवासी उमेश यादव की पुत्री रानी कुमारी उर्फ सुमन से 15 महीना पहले सराय बाजार में मुलाकात हुई थी। दोनों रात-रात भर फोन से बात करने लगे और बाद में दोनों ने अपने-अपने परिवार को मना कर 2022 में 27 अप्रैल को अरेंज्ड मैरिज कर ली। सत्या नंद का आरोप है कि उसकी पत्नी रानी कुमारी रात-रातभर किसी अन्य शख्स से मोबाइल पर बात करती रहती थी।

उसे अपनी पत्नी के ऊपर शक हुआ। उसने कहा कि वह अपने किसी प्रेमी से मोबाइल पर घंटों बात करती थी। पत्नी का किसी और से फोन पर बात करना नागवार गुजरता था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार बहस हो चुकी थी। इसी बीच पत्नी शादी के महज 2 महीने बाद ही सोमवार को ससुराल से रुपए और सोने के गहने समेत मंगलसूत्र भी लेकर फरार हो गयी। वही, नौबतपुर थानेदार ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। सच्चाई क्या है यह लड़की के मिलने पर ही पता चल पाएगा।


Suggested News