नई दिल्ली. बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष आयोजित होने वाली 15 दिवसीय बिहार उत्सव बुधवार से दिल्ली में शुरू हुआ। यह 31 मार्च चक चलेगा। कोरोना के कारण वर्ष 2020 एवं 2021 में बिहार उत्सव का आयोजन नहीं हो पाया थाष इसलिए दो साल के बाद इसके आयोजन से लोगों काफी उत्साह है। बिहार उत्सव 2022 का आयोजन बिहार सरकार उधोग विभाग और बिहार सरकार के बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के द्वारा किया जा रहा है। इसका आयोजन दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट में किया जा रहा है। आईएनए दिल्ली हाट में आयोजित बिहार उत्सव के सजाने व संवारने का काम मोड इंटिरियर को मिला है।
आईएनए दिल्ली हाट में बिहार उत्सव 2022 के पहले दिन बुधवार को बिहार सरकार के उद्योग विभाग के उद्योग निदेशक रूपेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे। इस मौके पर उनके साथ बिहार उत्सव 2022 के मेला प्रभारी व बिहार सरकार के उद्योग विभाग के उपनिदेशक बिशेश्वर प्रसाद, बियाडा के संजय श्रीवास्तव, कार्यकारिणी बियाडा सुधांशु भूषण कुमार एवं गौतम कुमार भी मौजूद रहे। बिहार सरकार के उद्योग निदेशक रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार उत्सव 2022 में इस बार बिहार के प्रसिद्ध हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट के 59 स्टॉल लगाया गया है, जिसमें बिहार की प्रसिद्ध भागलपूरी सिल्क, एवं बिहार की प्रसिद्ध हस्तशिल्प एवं हैंडीक्राफ्ट को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार उत्सव के माध्यम से बिहार के कलाकारों को अपने हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट के उत्पादों के बिक्री एवं सह प्रदर्शनी एवं मार्केटिंग का अवसर मिलता है। इसके अलावा 2 फूडस्टाल का भी आवंटन किया गया है।
बिहार उत्सव 2022 के मेला प्रभारी बिशेश्वर प्रसाद ने कहा कि इस बार स्टॉलों के माध्यम से मशहूर मधुबनी एवं मिथिला पेंटिंग, जूट निर्मित वस्तुएं यथा जूट ज्वेलरी, निपुरा सिल्क एवं हस्तकरघा से निर्मित बेड-सीट, चादर विशेष रूप से मेला का आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। अन्य स्टॉलों के माध्यम से मशहूर भागलपुरी सिल्क, मिथिला पेंटिंग, सिकी से निर्मित सामग्री, मोतीहारी का आकर्षक सीप से निर्मित आभूषण, टेरा कोटा से निर्मित वस्तुएं, जूट निर्मित वस्तुएं यथा जूट ज्वेलरी टिकुली आर्ट के साथ-साथ नालंदा, बिहारशरीफ का नेपुरा सिल्क एवं हस्तकरघा से निर्मित बेड सीट, चादर विशेष रूप से मेला का आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस बिहार दिवस के अवसर पर बिहार लोक कला एवं संगीत का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 21 एवं 22 मार्च को संध्या 6 से 8 बजे तक किया जाएगा।