बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो साल बाद गांधी मैदान में अदा की बकरीद की नमाज, भारी संख्या में जुटी भीड़, दिखे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दो साल बाद गांधी मैदान में अदा की बकरीद की नमाज, भारी संख्या में जुटी भीड़, दिखे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

PATNA : कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-जोहा रविवार को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना काल के दो साल बाद इस बार घर से लेकर इबादतगाहों में त्योहार की विशेष तैयारी है। दो साल अकीदतमंद गांधी मैदान स्टेडियम में सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा की।  गांधी मैदान स्टेडियम में सुबह 7.45 बजे नमाज अदा  करने का समय रखा गया था। इस दौरान जहां भारी संख्या में मुस्लिम वर्ग के लोग गांधी मैदान में पहुंचे थे। वहीं सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए थे। 

वहीं कुर्ता-पायजामा और टोपी-ईत्र आदि की दुकानों पर चहल-पहल नजर आयी। छत्ता मस्जिद, जामा मस्जिद, जीबी रोड, केपी रोड, चौक पर इत्यादि प्रमुख स्थानों पर सेवई की स्थायी और अस्थायी दुकानें पर खरीदारों की भारी भीड़ रही।

दो साल बाद गांधी मैदान में जुटी भीड़

गांधी मैदान में हर साल बकरीद और ईद की नमाज करने की परंपरा रही है। लेकिन पिछले दो साल से कोरोना के कारण इस पर रोक लगा दी गई थी। इस साल कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद जिला प्रशासन की तरफ गांधी मैदान में एक बार से नमाज अदा करने की अनुमति दी थी। जिसको लेकर खासा उत्साह भी था। 

Suggested News