बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इन्तजार खत्म ! अगले हफ्ते से भारत में मिलेगी रुसी वैक्सीन स्पूतनिक, इस महीने से देश में होने लगेगा उत्पादन

इन्तजार खत्म ! अगले हफ्ते से भारत में मिलेगी रुसी वैक्सीन स्पूतनिक, इस महीने से देश में होने लगेगा उत्पादन

DESK : देश भर में कोरोना वैश्विक महामारी का कहर जारी है। कोरोना संकट काल के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्रेस वार्ता किया गया। प्रेस वार्ता में मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश के 187 जिलों में पिछले दो सप्ताह से कोरोना के मामलों में कमी देखी गई है। वही 24 राज्यों में संक्रमण दर 15 फीसदी तक पहुंचा है। अगर बात करें 12 राज्यों की तो वहां एक लाख से भी अधिक कोरोना केस सामने आए हैं। 

साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि धीरे धीरे रिकवरी रेट बढ़ रहा है। आपको बता दें कि रिकवरी दर 83.26% पहुंचा है। वही लव अग्रवाल ने बिहार के बारे में बताते हुए कहा कि बिहार में एक्टिव केस एक लाख से भी नीचे आ गया है। 16 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना एक्टिव मामले 50 हजार से भी कम हैं। 8 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 5 से 15 परसेंट है और 4 राज्यों में 5 परसेंट से कम पॉजिटिविटी रेट है। 

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर उन्होंने बताया कि अब तक देश में 17.72 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। स्पूतनिक वैक्सीन की बिक्री अब भारत में भी शुरू हो जाएगी। 2 बिलियन डोज भारत में अगले 5 महीनों में उपलब्ध होगी। देसी और विदेशी वैक्सीन दोनों भारत में लगने लगेंगे। स्पूतनिक भारत में अक्टूबर तक उत्पादित होकर मिलने लगेगा। वहीं अग्रवाल ने बताया कि भारतीयों के लिए अगस्त से सितंबर के बीच वैक्सीन की 216 करोड़ खुराक भारत में निर्मित होगा। वहीं डॉ वीके पॉल ने कहा कि भारत में रूसी कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक आ चुकी है। इसकी बिक्री अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।

वंदना शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News