बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का दावा, विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस का हो जायेगा सफाया

कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का दावा, विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस का हो जायेगा सफाया

GAYA : बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होने जा रहा है। वैशाखी के सहारे चलने वाली कांग्रेस का सूबे में जनाधार समाप्त हो चुका है। कांग्रेस पहले से ज्यादा कमजोर बन चुकी है। उक्त बातें राज्य के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने आज गया में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। 

कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार में कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। जब से महागठबंधन में कांग्रेस साथ है, तब से उसकी छवि धुमिल होती जा रही है। वहीं महागठबंधन यानी राजद की छवि जनता के बीच जंगल राज की बनी हुई है, जिस कारण कांग्रेस को भी उसी नजर से लोग देखते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बार सीटें भी पिछले चुनाव से बहुत कम आने की सम्भावनाएं बनी हुई है। जनता इस बार महागठबंधन को पूरी तरह से नकार रही है, क्यों कि सूबे की जनता दोबारा जंगल राज नहीं चाहती है। जनता अब सिर्फ विकास चाहती है, केन्द्र और राज्य में विकास के तेज गति के साथ जनता है। बिहार की जनता राज्य में हुए विकास और लगातार हो रहे विकास कार्यो को देख रही और इस बार फिर सूबे में एनडीए की सरकार बनेगी।

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News