बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने किया छपरा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, प्रभावित परिवार का जाना हाल

कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने किया छपरा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, प्रभावित परिवार का जाना हाल

GAYA : बिहार के कृषि, पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री प्रेम कुमार ने आज छपरा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मसरख, तरैया समेत दूसरे प्रभावित प्रखंडों का निरीक्षण कर लोगों का हाल जाना। वहीं इस दौरान इन प्रभावित इलाकों में फसलों को हुए नुकसान के साथ साथ पशुओं के लिए विभिन्न जगहों पर लगाए गए शिविरों, पशुओं के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे चारे, दवा की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति का भी निरीक्षण किया।

डॉ प्रेम कुमार ने कहा की राज्य के 16 जिलों के 120 प्रखंड के 1146 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में  कृषि के प्रारंभिक आकलन में 7 लाख 50 हजार  हेक्टेयर में फसलों के प्रभावित होने की सूचना है। इसके साथ ही पशुओं के लिए 519 पशु राहत शिविर बनाये गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं की चिकित्सा के लिए 180 पशु चिकित्सक एवं 300 सहायक पशु कर्मचारियों को तैनात किया गया है। पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा की व्यवस्था की गयी है।  प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 1500 क्विंटल भूंसा का वितरण किया गया है। 

कृषि मंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारन 55 पशुओं की मृत्यु की सुचना प्राप्त हुई है। मृत पशुओं के लिए पशुपालकों को 30000 रूपए प्रति पशु की दर से मुआवजा का भुगतान किया जा रहा है। राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जहाँ से पुरे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। 

इस मौके पर सारण के प्रमंडलीय संयुक्त निदेशक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहित मसरख के पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, तरैया के पूर्व विधायक जनक सिंह एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल सहित कई लोग उपस्थित थे।

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News