बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कृषि मंत्री के ममेरे भाई की मौत हत्या या आत्महत्या ? गुत्थी सुलझाने में पुलिस के छूट रहे पसीने

कृषि मंत्री के ममेरे भाई की मौत हत्या या आत्महत्या ? गुत्थी सुलझाने में पुलिस के छूट रहे पसीने

GAYA :   कृषि मंत्री  प्रेम कुमार के  ममेरे भाई महेश की मौत खुदकुशी है या हत्या, गया पुलिस को यह गुत्थी सुलझाने में पसीने छूट रहे हैं। महेश गया में एक मिनरल वाटर फैक्ट्री चलाते थे। 

आज फंदे से लटका मिला महेश का शव

आज जब काम करने के लिए मजदूर वाटर फैक्ट्री में पहुंचे तो देखा कि महेश का शव फंदे से लटक रहा है। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गयी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि महेश की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया है। परिजनों का मानना है कि महेश को अपने बच्चों से बहुत लगाव था इस लिए वह आत्महत्या नहीं कर सकते।

मिनरल वाटर फैक्ट्री की जमीन पर चल रहा था विवाद

महेश 20 साल से मिरल वाटर के व्यवसाय में था। इस फैक्ट्री में चार पार्टनर थे। चारों मिल कर स्टार एक्वा वाटर नाम से ये फैक्ट्री चला रहे थे। सभी संचालक मंत्री प्रेम कुमार के रिश्तेदार बताये जाते हैं। ये फैक्ट्री बोधगया के मस्तपुरा में है। चारो साझीदारों के बीच फैक्ट्री की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण फैक्ट्री को किसी जगह पर ले जाने की बात चल रही थी। लेकिन इसी बीच ये घटना हो गयी।

परिजनों के आरोप के बाद पुलिस की चुनौती बढ़ गयी है। महेश की मौत खुदकुशी है या हत्या, इस सवाल ने पुलिस को उलझन में डाल दिया है। पुलिस दोनों बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

Suggested News