बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

AIFUCTO ने एम.जी.सेंट्रल यूनिवर्सिटी के VC के खिलाफ की हाईलेवल जांच की मांग

AIFUCTO ने एम.जी.सेंट्रल यूनिवर्सिटी के VC के खिलाफ की हाईलेवल जांच की मांग

MOTIHARI : महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी का विवाद लगातार बढ़ते जा रहा है। सहायक प्रोफेसर संजय कुमार की पिटाई के बाद मामला और गंभीर हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति अरविंद अग्रवाल ने मामले को सुलझाने के बजाए विवि को ही अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है। 

कुलपति के इस निर्णय के खिलाफ अखिल भारतीय विवि शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष केशव भट्टाचार्या और सचिव अरुण कुमार ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने वीसी पर कार्रवाई करने और मामले की जांच के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है। 

पत्र में संघ ने उल्लेख किया है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के vc अरविंद अग्रवाल के खिलाफ कई मामले हैं। कई सांसद और अन्य लोगो ने उनके खिलाफ विभाग में कंप्लेन किया है। लेकिन कंप्लेन को विभाग द्वारा दबा दिया गया है। यूनिवर्सिटी में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायत है। इतना ही नही vc  अरविंद अग्रवाल ने कई तरह के फ्रॉड किया है।

संघ का कहना है कि  विश्वविद्यालय में पठन पाठन बंद है, जो विवाद था उसको सही तरीके से निबटारा नही किया गया। जिस वजह से विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फैकल्टी के कई लोग लंबे समय से धरने पर बैठे हैं, लेकिन मानव संसाधन विभाग भी कुछ नही कर रहा। संघ ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और एक हाईलेवल जांच कमिटी बना कर vc के खिलाफ जांच की मांग की है।

Suggested News