बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हवाई सफर करना हुआ मंहगा, विमान कंपनियों ने की टिकट में लगभग दोगुने की बढ़ोतरी, यात्री हुए परेशान

हवाई सफर करना हुआ मंहगा, विमान कंपनियों ने की टिकट में लगभग दोगुने की बढ़ोतरी, यात्री हुए परेशान

PATNA : पेट्रोल डीजल की बढ़ती महंगाई ने हवाईसफर को भी मंहगा कर दिया है। जहां सामान्य वाहनों के किराए में बढ़ोतरी करने की तैयारी है। वहीं विमान कंपनियों ने पटना से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद के सफर के लिए सामान्य दिनों के किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है। सामान्य दिनों से इस रूट पर दोगुना किराया होने से लोग परेशान हैं।

बेंगलुरु के लिए अब 8300 रुपए का करना होगा भुगतान

पटना से बेंगलुरु तक के हवाई सफर के लिए सामान्य दिनों में 4500-5000 के बीच किराया लगता था। लेकिन अभी विमान कंपनियों द्वारा 8300 रुपए लिए जा रहे हैं। जबकि एक सप्ताह बाद की बुकिंग कराने पर 6200 रुपए वसूले जा रहे हैं। जो कि पूर्व के किराए से अधिक है।

इसी तरह पांच अप्रैल से 18 अप्रैल तक पटना से मुंबई का किराया 7500 के आसपास है। यह स्थिति सभी विमान कंपनियों में देखी जा रही है। 20 अप्रैल को पटना से मुंबई के लिये छह हजार में टिकट है। सामान्य दिनों में मुंबई के लिए पांच हजार में टिकट मिल जाता है।

दिल्ली के लिए 5500 रुपए किराया

पटना से दिल्ली के लिए सफर से एक सप्ताह पहले टिकट बुक तीन हजार रुपए टिकट के लिए चुकाने पड़ते थे। लेकिन अब एक टिकट के लिए 5500 के करीब वसूले जा रहे हैं। बताया गया कि यह स्थिति अगले एक पखवारे तक बनी रह सकती है।

त्योहार के बाद सस्ता हो जाता था टिकट

विमान किराया महंगा होने से पटना के हवाई यात्री परेशान हैं। होली के एक पखवारे बाद पटना से अन्य शहरों का विमान का किराया डिमांड घटने की वजह से सस्ता हो जाता था लेकिन इस बार स्थिति दूसरी है। लगातार ईंधन के दाम में हो रही बढ़ोतरी की वजह से विमान किराया सातवें आसमान पर है।

यात्रियों ने कहा कंपनी की मनमानी

हवाई टिकट की दरों में बढ़ोतरी को लेकर लेकर यात्रियों ने  अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। कई यात्रियों ने इसे विमान कंपनियों की मनमानी करार दिया है और किराये पर लगाम लगाने की अपील कर रहे हैं। हवाई यात्रा विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन में बढ़े खर्च की वजह से किराये में कमी नहीं की गई है। संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनियों ने डिमांड कम होने के बावजूद किराया कम नहीं किया है।


Suggested News