बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अजब प्रेम की गजब कहानी विदाई के समय, दुल्हन को बाइक पर उड़ा ले गया युवक दूल्हा देखता रह गया

अजब प्रेम की गजब कहानी विदाई के समय, दुल्हन को बाइक पर उड़ा ले गया युवक दूल्हा देखता रह गया

सहरसा: खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां शादी संपन्न होने के बाद विदाई के दौरान दुल्हन को शादी की अहले सुबह कोई और लड़का उड़ाकर ले गया. वहीं उस आरोपी लड़के की भी गुरुवार को ही कहीं और शादी होने वाली थी. एक तरफ दूल्हा बिना अपनी दुल्हन लिए गांव लौट गया वहीं दूसरी ओर हाथों में मेहंदी और सोलह श्रृंगार कर लड़की दूल्हे और बाराती का इंतजार करती रही. 

इस मामले को लेकर क्षेत्र में गुरुवार को दिनभर चर्चा का विषय बना रहा. गांव में पंचायतें बैठी और फिर किसी तरह मामले को सुलझाया गया. जानकारी के मुताबिक  शहर से सटे एक गांव के लड़के की शादी तटबंध के अंदर एक गांव में तय हुई. लड़के और बाराती गाड़ी को तटबंध पर छोड़ बाइक और पैदल चचरी पुल पार कर दुल्हन के घर पहुंचे. 

रात भर बारातियों का स्वागत सत्कार होता रहा और पूरे विधि विधान से लड़के और लड़की की शादी की रस्म निभाई गई. शादी संपन्न होने के बाद सुबह की बेला में बारात सहित दुल्हे के साथ दुल्हन की विदाई हो गई. बेचारा दूल्हा पगड़ी और शादी की धोती कपड़े उतारकर उदास मन से घर लौट गया.


Suggested News