बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद NSA अजित डोभाल पहुंचे कश्मीर, शोपियां में लोगों संग खाया खाना

आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद NSA अजित डोभाल पहुंचे कश्मीर, शोपियां में लोगों संग खाया खाना

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल बुधवार को कश्मीर के शोपियां पहुंचे। अजीत डोभाल ने लोगों से मुलाकात की और उनके साथ खाना भी खाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि आपकी सलामती हमारी जिम्मेदारी है।

अजीत डोभाल ने शोपियां के अलग अलग इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहां मौजूद आम लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानी को जाना। आम लोगों के साथ भोजन करने के बाद डोभाल पुलिस अधिकारियों से भी मिले।

पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के बाद अजीत डोभाल ने सुरक्षा बल के जवानों से भी मुलाकात की और सुरक्षा का हाल जाना। डोभाल की यात्रा से पहले मंगलवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था और संबंधित जिलों के पुलिस आयुक्तों को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्रों में लोगों की पूरी मदद की जाए।


Suggested News