बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अकबर ने तोड़ी चुप्पी: अपने ऊपर लगे आरोपों को किया खारिज, बोले- करेंगे कानूनी कार्रवाई

अकबर ने तोड़ी चुप्पी: अपने ऊपर लगे आरोपों को किया खारिज, बोले- करेंगे कानूनी कार्रवाई

NEW DELHI :  'मीटू' विवाद में फंसे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने बयान जारी कर सफाई दी है। एमजे अकबर ने कहा है कि 'मेरे खिलाफ लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं, ये आरोप द्वेष भावना से लगाए गए हैं। मैं ऑफिशल टूर पर बाहर था इसलिए पहले जवाब नहीं दे पाया। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

झूठ के पांव नहीं होते

रविवार को अफ्रीका के दौरे से  लौटे विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर ने सफाई देते हुए कहा कि साक्ष्य  बिना आरोप कुछ वर्गों के लिए एक वायरल बुखार बन गया है। जो कुछ भी मामला है, अब मैं लौट आया हूं, मेरे वकील इन सभी आधानहीन आरोपों को देखते हुए आगे की कार्रवाई करेंगे। अकबर ने सवाल किया कि लोकसभा चुनाव के कुछ महीने पहले इस तरह का तूफान क्यों खड़ा हुआ है? उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोप गलत, मनगढ़ंत और आधारहीन हैं और इससे उनकी छवि को अपूर्णीय क्षति हुई है। अकबर ने कहा कि झूठ के पांव नहीं होते, लेकिन उसमें जहर होता है। वे उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।

क्या है मामला

आपको बता दें कि देश में व्यापक स्तर पर चल रहे #MeToo मूवमेंट में करीब 9 महिलाओं ने एमजे अकबर पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए हैं। ये कथित घटनाएं तबकी हैं जब अकबर पत्रकार थे और संपादक हुआ करते थे। 


Suggested News