बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली में आयोजित हुआ अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ का दो दिवसीय अधिवेशन, 51 सदस्यीय कमिटी का हुआ गठन

दिल्ली में आयोजित हुआ अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ का दो दिवसीय अधिवेशन, 51 सदस्यीय कमिटी का हुआ गठन

DELHI : गाजियाबाद के मुरादनगर में संपन्न हुए अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के दो दिवसीय अधिवेशन मे महासंघ का पुनर्गठन किया गया है। बिहार से एक दर्जन से अधिक प्रतिनिधि महासंघ में शामिल हुए हैं। बताते चलें की पूर्व मंत्री अजीत कुमार महासंघ  फेडरल काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। 

वही पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा महासंघ की सर्वोच्च इकाई कोर कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। धर्मवीर शुक्ला महासंघ के उपाध्यक्ष चुने गए। भाजपा के पूर्व महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा फेडरल काउंसिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाये गए हैं। 

प्रीती चंद्रा राय, ललितेश्वर कुमार, अवधेश प्रसाद सिंह व संजीत ठाकुर को फेडरल काउंसिल के लिए चुना गया है। महासंघ के अध्यक्ष के पद पर उद्योगपति प्रवीण त्यागी चुने गए हैं। इस तरह 51 सदस्य ब्रह्मर्षि महासंघ का गठन हुआ है।

Suggested News