बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए समाजसेवी राजकुमार

अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए समाजसेवी राजकुमार

पटना : अपने सौम्य व्यवहार व कुशल संगठनात्मक क्षमता के कारण समाजसेवी राजकुमार उर्फ राजू यादव को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा का प्रदेश अध्यक्ष (बिहार) बनाया गया।   उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर गर्दनीबाग, फुलवारीशरीफ, दानापुर, अनीसाबाद व पटनासिटी सहित राजधानी के अन्य क्षेत्रों के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। 

राजद व अन्य राजनीतिक पार्टियों ने उनकी इस नियुक्ति पर हर्षोल्लास जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि राजू यादव अपने सौम्य व्यवहार व कुशल संगठनात्मक क्षमता से महासभा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 

वहीं राजू यादव ने अपने चयन के लिए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार, राष्ट्रीय संरक्षक संतोष कुमार व डॉ. नूतन सिन्हा के प्रति आभार प्रकट किया है। उनका कहना है कि वे इस संगठन से अधिक-से-अधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे। साथ ही महासभा की नीतियों, कार्यों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। 

Suggested News