बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने पटना में गरीबों के बीच किया वस्त्र वितरण

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने पटना में गरीबों के बीच किया वस्त्र वितरण

PATNA :  सर्दी बढ़ने के साथ ही गरीबों की परेशानी बढ़ गई है। सर्दियों में वस्त्र के अभाव में गरीबों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लेकर पटना की कई सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। रविवार को पटना के कई इलाकों में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने गरीबों के बीच वस्त्र वितरित किया। इस दौरान वस्त्र पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल गये। उन्होंने संस्था  के सदस्यों को तहे दिल से धन्यवाद दिया।

 इस अवसर पर कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कई ऐसे तबके हैं, जिन्हें सर्दियों पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन जरूरतमन्दों की मदद की जाये तो यह हमारे लिये सौभाग्य की बात होगी और हमारी संस्था का कर्तव्य भी यही है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष जे के दत्ता ,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा , विधि प्रकोष्ट के अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक , संजय कुमार सिन्हा , प्रसून श्रीवास्तव आदि मौजूद थे


Suggested News