बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अखिलेश सिंह ने शत्रुघ्न सिन्हा को बताया बड़ी शख्सियत, कहा-रविशंकर प्रसाद कभी पंचायत का चुनाव भी नहीं लड़े

अखिलेश सिंह ने शत्रुघ्न सिन्हा को बताया बड़ी शख्सियत, कहा-रविशंकर प्रसाद कभी पंचायत का चुनाव भी नहीं लड़े

PATNA : बिहार कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना साहिब से बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद पर निशाना साधा है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि रविशंकर प्रसाद ने कभी पंचायत का चुनाव भी नहीं लड़ा है जबकि शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा चुनाव लड़ते और लड़ाते रहे हैं।

अखिलेश सिंह ने कहा कि रविशंकर प्रसाद और शत्रुघ्न सिन्हा की शख्सियत में कोई तुलना ही नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा देश के नामी शख्सियत हैं। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा रिकॉड वोटों से लोकसभा चुनाव जीतेंगे। अखिलेश सिंह ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनया है वो देश भर में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

बता दें कि पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा के बीच मुकाबला है।

Suggested News