बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पवन सिंह के बाद अब रितेश पांडेय संग जोड़ी बनाने को तैयार अक्षरा सिंह

पवन सिंह के बाद अब रितेश पांडेय संग जोड़ी बनाने को तैयार अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह अब पवन सिंह के बाद रितेश पांडेय के साथ जोड़ी बनाने वाली है. दोनों एक्टर एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले है. अक्षरा और पवन सिंह की जोड़ी को तो लोगों ने काफी पसंद किया था. अब तो मूवी आने के बाद ही पता चलेगा की लोगों ने इस नए कपल को कितना पसंद किया है.

अक्षरा सिंह ने जब भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा तो पहली बार वो खेसारी लाल के साथ की गई फिल्म 'ए बलमा बिहार वाला' को लेकर चर्चा में आईं थीं. कई हिट फिल्म देने के बाद इनकी जोड़ी टूट गयी और फिर अक्षर ने पवन सिंह के साथ स्क्रीन शेयर किया। ये जोड़ी इतनी हिट हुई को इनदोनो की शादी की खबर आने लगी. पवन सिंह ने अब शादी कर ली है.

एक एल्बम से शुरुआत करने के बाद काफी जल्दी दर्शकों के बीच रितेश पांडेय ने अपनी जगह बना ली। रितेश पांडेय का एक गाना 'जा ए चंदा' लोगों के बीच जबर्दस्त छाप छोड़ा था। कई एल्बम में काम करने के बाद रितेश पांडेय ने भी फिल्मों की तरफ रुख किया। जिसके बाद अब वे अक्षरा सिंह के साथ काम करने जा रहे हैं। 

रितेश पांडेय और अक्षरा सिंह की दो फिल्में 'राजा-राजकुमार' और 'सुजानगढ़' आने वाली है। हालांकि फिल्म सुजानगढ़ के पहले दर्शकों के बीच 'राजा-राजकुमार' देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. फिल्म में एक्शन और रोमांस दोनों का तड़का नज़र आएगा। 


Suggested News