बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह और उनके परिवारवालों के खिलाफ की FIR, धमकी देने का लगाया आरोप

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह और उनके परिवारवालों के खिलाफ की FIR, धमकी देने का लगाया आरोप

NEWS4NATION DESK : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और उसके परिवार के खिलाफ मलाड के मालवानी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। पवन सिंह और उनके परिवार के खिलाफ यह एफआईआर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दर्ज कराई है। 

यहां आपको बता दें कि एक समय ऐसा था जब अक्षरा-पवन की जोड़ी स्क्रीन पर आग लगा देती थी। जिस भोजपुरी फिल्म या गाने में ये जोड़ी साथ में नजर आ जाता था वो गाना हिट मान लिया जाता था।

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह और उनके परिवार वालों पर धमकी देने का आरोप लगाईं है। उन्होंने पुलिस को दिये गये बयान में कहा है कि   पवन और उनके परिवार के लोग उन्हे धमकी दे रहे है। वहीं उन्होंने पवन सिंह के दोस्‍तों पर भी सोशल मीडिया पर  उनके खिलाफ अश्‍लील और भद्दे कमेंट करने का भी आरोप लगाया है। अक्षरा ने सबूत ते तौर पर फेसबुक की लिंक भी एफआईआर में दी हैं। 

बता दें कि हाल ही में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह का पवन सिंह से ब्रेकअप हुआ है। जिसकी कहानी अक्षरा ने खुद ही पिछले दिनों सुनाई थी। 

अक्षरा ने बताया था कि ब्रेकअप के बाद पवन सिंह से उनका रिश्ता कितना खराब हो गया है। 

Suggested News