बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मौसम विभाग का अलर्ट, बिहार के इन जिलों में अगले कुछ घंटों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना..

मौसम विभाग का अलर्ट, बिहार के इन जिलों में अगले कुछ घंटों में तेज आंधी के साथ बारिश  की संभावना..

PATNA : मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कटिहार, सुपौल, किशनगंज और अररिया  के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ घंटों में बिहार के इन जिलों तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है। अलर्ट में कहा गया है कि हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने अलर्ट में बताया है कि इन जिलों को छोड बिहार के बाकी स्थानों पर मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

बता दें कि इनदिनों प्रदेश के सभी जिलों में गर्मी कहर बरपा रही है। 22 जून को हुई थोड़ी बहुत बारिश से तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन उसके बाद से एकबार फिर गर्मी अपने चरम पर है।  

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News