बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज : चिकित्सक के घर हुए 25 लाख की लूट विरोध में हड़ताल पर गए सभी प्राइवेट डॉक्टर

गोपालगंज : चिकित्सक के घर हुए 25 लाख की लूट विरोध में हड़ताल पर गए सभी प्राइवेट डॉक्टर

GOPALGANJ :  जिले के एक डॉक्टर के घर बुधवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। डॉक्टर परिवरा को बंधक बनाकर अपराधियों ने 25 लाख से ज्यादा की संपत्ति लूट ली थी। इस घटना के विरोध में शहर के सभी प्राइवेट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से शहर की चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित हुई है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन मरीजों को हो रही है जो प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। 


ALL-THE-DOCTORS-WHO-WENT-TO-THE-STRIKE-IN-PROTEST-AGAINST-THE-LOOT2.jpg

वहीं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वे पीड़ित डॉक्टर आलोक कुमार से मिलने पहुंचे। उन्होंने आश्वावासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री से डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर शिकायत की और कहा कि ऐसी घटना नहीं हो इसके लिए आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। 

ALL-THE-DOCTORS-WHO-WENT-TO-THE-STRIKE-IN-PROTEST-AGAINST-THE-LOOT4.jpg

बताते चले कि जिले के नगर थाना स्थित थावे रोड पर गोपालगंज के जाने-माने डॉक्टर आलोक कुमार सुमन का आवास है। बुधवार की रात उनके घर पर भीषण डैकती की घटना को अंजाम दिया गया। अपराधी सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे और सबसे पहले गार्ड को बंधक बनाया। डकैतों ने डॉक्टर आलोक कुमार सुमन और उनके भाई अमन कुमार समेत घर के सभी लोगों को बंदूक के दम पर बंधक बनाया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद परिवार के सभी लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया, और करीब 3 घंटे तक पूरे घर को खंगालते रहे। पीड़ित डॉक्टर आलोक कुमार के मुताबिक अपराधियों ने लाइसेंसी बंदूक, 6 लाख रुपए कैश और 20 लाख रुपए से ज्यादा की ज्वेलरी लेकर भाग गए। 

Suggested News