बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजनीति से प्रेरित हैं प्रदेश में हो रही हत्या की सारी घटनाएं, बिहार में हो रही अपराधों को लेकर 'मांझी' ने एक खास जाति समूह को बनाया निशाना

राजनीति से प्रेरित हैं प्रदेश में हो रही हत्या की सारी घटनाएं, बिहार में हो रही अपराधों को लेकर 'मांझी' ने एक खास जाति समूह को बनाया निशाना

AURANGABAD : किसी भी व्यक्ति की हत्या एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और बिहार में जितनी भी हत्याएं हो रही है वह राजनीतिक प्रायोजित है। यह  कहना है बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का। औरंगाबाद के मदनपुर पहुंचे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहकर जिले की राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से वोट अपील करने आए थे।

इसी बीच बिहार में हो रही हत्याओं के सवाल पर उन्होंने कहा दिया कि अधिकांश हत्याएं न सिर्फ राजनीति से प्रेरित होती है बल्कि इसमें जातीय संघर्ष भी है।पूर्व मुख्यमंत्री श्री मांझी ने कहा कि यह वह भी मानते है कि ऐसा कुछ खेल बिहार में चल रहा है।लेकिन बिहार की सरकार इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने हत्याओ को लेकर कहा इसमें ज्यादातर एक खास जाति समूह के लोग शामिल होते हैं।

गौरतलब है कि रविवार 4 अप्रैल को बिहार विधान परिषद का चुनाव है और इस चुनाव में अपने प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित कराने के लिए राज्य के बड़े नेताओं का औरंगाबाद में प्रतिदिन दौरा जारी है।इसी क्रम में श्री मांझी औरंगाबाद के मदनपुर आए थे।



Suggested News