बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU के पुराने सभी 'मंत्री' लेंगे शपथ...दी गई जानकारी, निर्दलीय 'सुमित' का पत्ता साफ करने को स्वजातीय MLC ने खूब की लॉबिंग

JDU के पुराने सभी 'मंत्री' लेंगे शपथ...दी गई जानकारी, निर्दलीय 'सुमित' का पत्ता साफ करने को स्वजातीय MLC ने खूब की लॉबिंग

पटना. बिहार में मंगलवार को मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम है। जेडीयू राजद और कांग्रेस ने मंत्रियों की लिस्ट फाइनल कर ली है। कल राज्यपाल फागू चौहान सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जेडीयू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट में पुराने चेहरे को ही शामिल किया जाएगा।

2020 विधानसभा चुनाव के बाद सरकार में जदयू कोटे से जिन मंत्रियों को शामिल किया गया था, वहीं लोग एक बार फिर से महा गठबंधन सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री बनेंगे। नेतृत्व की तरफ से इस संबंध में सभी को जानकारी दे दी गई है। पहले JDU नेतृत्व दो पुराने मंत्रियों को छुट्टी करने का मन बना रहा था। लेकिन अंत समय में यह तय हुआ कि सभी पुराने चेहरे को ही जगह दी जाएगी।

नीतीश कैबिनेट में इस बार जिन्हें मंत्री बनाया जा रहा है उनमें विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, शीला कुमारी, श्रवण कुमार, मदन साहनी, संजय कुमार झा, लेशी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज और जमा खान हैं।

स्वजातीय MLC ने  सुमित सिंह की जगह खुद मंत्री बनने के लिए खूब की लॉबिंग

जानकारी के अनुसार निर्दलीय सुमित कुमार सिंह और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष कुमार सुमन को भी मंत्री बनाया जाएगा। जेडीयू कोटे से एक विधान पार्षद इस बार पूरी कोशिश में थे कि निर्दलीय सुमित कुमार सिंह की जगह उन्हें मंत्री बनाया जाए। इस संबंध में नेतृत्व के सामने इसी बिरादरी के एक विधान पार्षद ने खूब लॉबिंग की। लेकिन नेतृत्व ने साफ मना कर दिया। निर्दलीय MLA सुमित सिंह को फिर से मंत्री बनाया जाएगा। इस तरह से सुमित सिंह के स्वजातीय MLC की मंशा पर पानी फिर गया और वे रेस से बाहर हो गए।

Suggested News