Muzaffarpur : जिले से एक हैवानियत की सारी सीमांओं को पार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला के साथ पहले गैंग रेप किया गया है और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया गया है। गंभीर स्थिति में महिला को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र में पांच युवकों ने एक महिला के साथ गैंग रेप किया। इसके बाद इतने से भी हैवानों का मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया, उसके महिला के बेहोश हो जाने पर उसे मरनासन्न स्थिति में छोड़क सभी फरार हो गए।
इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन बेहोसी की हालत में महिला को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। देर रात डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन कर ग्लास बाहर निकाला। वहीं डॉक्टरों के अनुसार महिला का प्राइवेट पार्ट काफी क्षत्रिग्रस्त है और शरीर से अधिक खून निकल जाने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
खेत में बेहोश पड़ी मिली महिला
महिला के पति ने बताया कि वह किसी काम से रुन्नीसैदपुर गया था। खेत मे रखे धान को देखने पत्नी गई थी। रात में काफी देर हो जाने पर वह जब उसे खोजने के लिए खेत की ओर गया तो देखा कि वह बेहोश पड़ी है और उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा और स्टील का ग्लास घुसा हुआ है। आनऩ-फानन में वह लोगों की सहायता से उसे अस्पताल ले गया।
एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि महिला के साथ बड़ी ही निर्मता के साथ रेप किया गया है। महिला अधिकारी को मामले के जांच के आदेश दिए गये है। पीड़िता के होश में आने पर उसका बयान लिया जायेगा। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्क्षा नहीं जायेगा। जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी होगी।
मुजफ्फरपुर से संजीव की रिपोर्ट